ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पासवान और मांझी दोनों का लालू ने किया उद्धार, RJD ने पूछा.. एक...

पासवान और मांझी दोनों का लालू ने किया उद्धार, RJD ने पूछा.. एक विधायक पर मांझी के बेटे MLC कैसे बन गए?

18-Mar-2020 10:27 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का आरजेडी से भले ही खत्म हो रहा हो लेकिन आरजेडी के नेता उन्हें यह याद दिलाने से नहीं चूक रहे कि उनके बेटे संतोष मांझी को विधान परिषद किसने भेजा आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा है कि जीतन राम मांझी अपनी पार्टी के इकलौते विधायक हैं बावजूद इसके उनके बेटे को एमएलसी बनाया गया शिवचंद्र ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि मांझी इस बात को नहीं भूलेंगे.

आरजेडी नेता ने कहा है कि जीतन राम मांझी हो या फिर रामविलास पासवान लालू प्रसाद यादव ने हमेशा इन दलित नेताओं का उद्धार किया है.शिवचंद्र ने कहा है कि रामविलास पासवान जब कहीं के नहीं थे तब लालू यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजा और बाद में वह उसे भूल गए. हालांकि आरजेडी ने रामविलास पासवान पर कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी पार्टी को पारिवारिक कंपनी बता दिया है. शिवचंद्र राम ने कहा है कि रामविलास पासवान पार्टी की बजाय कंपनी चला रहे हैं ताकि उनके परिवार के सदस्य हमेशा सांसद और विधायक बनते रहे.


आरजेडी विधायक ने कहा है कि जीतन राम मांझी महागठबंधन के नेता है और उन्हें उम्मीद है कि महागठबंधन विधानसभा चुनाव में चट्टानी एकजुटता के साथ बना रहेगा.