Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
07-Feb-2022 08:42 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी एक बार फिर से मुश्किलों में घिर गए हैं। रामबली सिंह चंद्रवंशी के ऊपर एक युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। युवक ने इस बाबत पटना के सचिवालय थाने में लिखित शिकायत भी दी है। आपको बता दें कि आरजेडी एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी पटना स्थित बीएन कॉलेज के प्रोफेसर भी हैं। इसके पहले भी रामबली सिंह चंद्रवंशी के ऊपर इसी तरह का आरोप लग चुका है। रामबली सिंह चंद्रवंशी जब आरजेडी से विधान पार्षद बनने वाले थे तब भी उनके ऊपर एक युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार और मानसिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। तब पीरबहोर थाने में कम्प्लेन दर्ज कराई गई थी। युवक ने पटना के सचिवालय थाने में जो लिखित शिकायत दी है उसमें पीरबहोर थाने में एमएलसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था उसका जिक्र भी है।
युवक की तरफ से जो लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उसके मुताबिक 4 फरवरी की शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी के फ्लैट पर गया था। उनसे कुछ काम था लेकिन रात में आरजेडी एमएलसी ने उन्हें घर पर ही रोक लिया।एमएलसी ने दोनों दोस्तों को नीचे वाले कमरे में और मुझे ऊपर वाले कमरे में साथ सोने के लिए बोला। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि रात 11 बजे रामबली सिंह चंद्रवंशी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के साथ-साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की और झूठे केस में फंसाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इसी तरह युवक वहां से बच कर निकल पाया। रामबली सिंह चंद्रवंशी का सरकारी आवास ब्लाक के क्षेत्र नए एमएलसी वाटर संख्या 44 है और सचिवालय थाने को जो शिकायत मिली है उस पर पुलिस से जांच कर रही है।
आरजेडी एमएलसी के ऊपर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। 2 साल पहले उनके ऊपर इसी तरह का आरोप लगा था। तब पीरबहोर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। इस पूरे घटनाक्रम पर आरजेडी एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहां है युवक की तरफ से जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। 4 फरवरी को वह अपने दो दोस्तों के साथ उनके फ्लाइट पर आया जरूर था लेकिन फंड मांगने के लिए। रवि चंद्रवंशी ने कहा है कि जब फंड नहीं दिया तो साजिश के तहत उसने पुलिस में मेरे खिलाफ कंप्लेंट कर दी उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जब 2 साल पुराने केस की बाबत डीएमएलसी से बातचीत की गई तो उन्होंने यह कहा किताब केस करने वाले की पहचान भी नहीं हुई थी।