Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
02-Feb-2022 09:30 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 10 फरवरी को पटना में की जायेगी. इस बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर शीर्ष संगठन चुनाव के संदर्भ में निर्णय लिया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद भी शिरकत करेंगे. लालू यादव इस समय दिल्ली में हैं.
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन चुनावों को लेकर पार्टी की लोक नीति पर भी विचार किया जायेगा. उसका दस्तावेज तैयार किया जायेगा. राजद की आर्थिक, विदेश, घरेलू, रक्षा मामलों में क्या नीति होगी? इसकी जानकारी साझा सार्वजनिक की जायेगी. इसमें राजद की सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति पर भी काम होगा.
इधर मंगलवार को इस संदर्भ में तैयारी को लेकर बैठक की गयी. इस संदर्भ में राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक की है.
पहले 20 फरवरी की तारीख तय हुई थी लेकिन यूपी चुनाव में आरजेडी के दिल्ली और अन्य राज्यों के नेता और खुद तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हैं. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि 10 फरवरी को पटना में होने वाली बैठक में लालू यादव भी शामिल होंगे.
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 10 फरवरी को बुलाई गई है. इसे लेकर पार्टी के तमाम राष्ट्रीय नेताओं की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बुलाई गई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह, भोला यादव के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद हैं. 10 फरवरी की बैठक को लेकर जो तैयारी है वह राष्ट्रीय जनता दल कर रही है. इसके बाद राजद संगठन विस्तार के साथ 2022 में पार्टी की मजबूती के साथ काम करेगा.