ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / क्वारंटाइन किये जायेंगे राजद के कई विधायक, रघुवंश सिंह के साथ बैठक में...

क्वारंटाइन किये जायेंगे राजद के कई विधायक, रघुवंश सिंह के साथ बैठक में हुए थे शामिल

17-Jun-2020 08:01 PM

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में हड़कंप मच गया है. राजद के कई विधायकों के साथ डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने बैठक की थी. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के घर को सील करने की तैयारी की जा रही है. उनके घर के आसपास एक निश्चित परिधि को भी बांस-बल्ले से घेरने की तैयारी की जा रही जा रही है.


आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज पटना के एम्स में चल रहा है. मंगलवार की रात उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. रघुवंश प्रसाद सिंह को सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया जैसे शिकायत थी. जिसके बाद वे एम्स में जांच के लिए गये थे. बाद में कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था और अब उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है.


राजद नेता ने मुजफ्फरपुर और सितामढ़ी इलाके के कई आरजेडी विधायकों के साथ बैठक की थी. अब उनलोगों को चिंहित कर होम क्वारंटाइन किया जायेगा. किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखने पर उनका भी कोरोना जांच किया जायेगा. उनके परिवार के लोगों को भी क्वारंटाइन किया जायेगा. बता दें कि सांस लेने में तकलीफ के चलते मंगलवार की दोपहर वे जांच कराने पटना एम्स आये थे. चिकित्सकों द्वारा उन्हें वहां आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. फिर कोरोना के संदेह में उनका सेंपल लिया गया और जांच के लिए भेजा गया था.


news image



आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, चिकित्सकों ने प्रारंभ में उन्हें निमोनिया का शिकार समझा. बाद में लक्षणों के आधार पर कोरोना जांच के लिए सेंपल लेने का निर्णय लिया. डॉक्टरों ने उनकी कोरोना जांच के लिए सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था. हालांकि, मंगलवार की शाम तक उन्हें काफी हद तक आराम मिल गया था.


news image


बिहार में बुधवार को कुल 79 नये मामले सामने आने के साथ सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6889 हो गयी. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की शाम की रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में कुल 1,30,783 सैंपलों की जांच में कुल 6736 कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें से 4571 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. बिहार में ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत 67.86 फीसदी हो गया है.