बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
28-Sep-2023 04:33 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
MOTIHARI: राजद के अति पिछड़ा प्रेम का बेजोड़ वाकया आज मोतिहारी में सामने आया. मोतिहारी में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन हो रहा था. भरी सभा में राजद के विधायक मनोज यादव गालियां देते हुए मंच से नीचे कूद गये और ताबड़तोड़ लात-घूंसा चलाना शुरू कर दिया. विधायक के साथ उनके समर्थक भी लात-घूंसा चला रहे थे. ये सब तब हुआ जब मंच पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक समेत पार्टी के तीन मंत्री बैठे थे. विधायक मनोज यादव के सामने किसी की जुबान से एक शब्द नहीं निकला.
दरअसल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे तेजस्वी यादव ने अति पिछड़ा वोटरों को गोलबंद करने की मुहिम शुरू की है. पार्टी के नेताओं को हर जिले में अति पिछड़ा सम्मेलन कराने का निर्देश दिया गया है. इसमें राजद के बड़े नेताओं और मंत्रियों को भी मौजूद रहने का फरमान जारी हुआ है. इसी के तहत मोतिहारी में राजद का अति पिछड़ा सम्मेलन आज हो रहा था. इसमें श्याम रजक के साथ साथ मंत्री शमीम अहमद, मंत्री अनिता देवी और मंत्री इसरायल मंसूरी मौजूद थे.
राजद विधायक की खुली गुंडागर्दी
बड़े सभागार में राजद का अति पिछड़ा सम्मेलन हो रहा था. इसी बीच मंच पर किसी नेता को आगे बिठाने को लेकर विवाद हुआ. लेकिन लोग तब हतप्रभ रह गये जब मंच पर मौजूद राजद विधायक मनोज यादव गालियां देते हुए नीचे कूद गये. नीचे कूदने के बाद विधायक ने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया. विधायक ताबड़तोड़ हाथ औऱ लात चला रहे थे. विधायक मनोज यादव के कई समर्थक पर भी उनका साथ देते हुए लात और घूंसे चला रहे थे. विधायक औऱ उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति राजद का ही कार्यकर्ता बताया जा रहा है. मनोज यादव कल्याणपुर क्षेत्र से विधायक हैं और राजद के जिलाध्यक्ष भी हैं.
राजद के स्थानीय नेताओं ने बताया कि विवाद मनोज यादव और लालू यादव के निजी सचिव रहे राजद नेता विनोद श्रीवास्तव के बीच का है. विनोद श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वे मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं. मनोज यादव किसी भी सूरत में विनोद श्रीवास्तव को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं थे. इसी बीच विनोद श्रीवास्तव के कुछ समर्थकों ने नारेबाजी कर दी. तभी मनोज यादव ने खुद अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया.