Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
23-Feb-2020 01:51 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेरोजगारी हटाओ यात्रा का पोस्टर दिखाया है. तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड निकले थे. इसी दौरान एयरपोर्ट रोड पर सीएम नीतीश कुमार का काफिला भी एक गुजरा मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर आरजेडी कार्यकर्ता बेरोजगारी हटाओ यात्रा का पोस्टर लहराने लगे आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले के सामने नीतीश मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने के बाद पटना एयरपोर्ट जा रहे थे. मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर के जरिए दरभंगा जाना है. इसी दौरान तेजस्वी यादव अपने युवा क्रांति रथ पर सवार होकर 10 सर्कुलर आवास से एयरपोर्ट रोड होते हुए वेटनरी कॉलेज ग्राउंड जा रहे थे. उनके साथ आरजेडी कार्यकर्ताओं का बढ़ा हुजूम भी चल रहा था, तभी मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर आरजेडी कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी करने लगे.
तेजस्वी के साथ रथ में उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी मौजूद हैं. इस यात्रा के पहले दोनों भाइयों ने राबड़ी देवी का आशीर्वाद लिया. तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि वह अर्जुन को साथ लेकर प्रस्थान कर चुके हैं.