बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Dec-2019 04:12 PM
VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बीडीओ को अरेस्ट किया है. निगरानी की टीम ने वैशाली में छापेमारी करते हुए राजापाकर के BDO साहेब राजीव रंजन को एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है.
पैक्स चुनाव के पेपर देने के लिए मांगा था 2 लाख
निगरानी विभाग कि ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजापाकर के BDO राजीव रंजन को उसके कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है. बीडीओ एक लाख रुपये घूस ले रहे थे. तभी निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया. टीम ने बताया कि वैशाली जिले में महुआ थाना इलाके के वीरनालखन सेन गांव के रहने वाले शशिभूषण चौधरी के बेटे पुरुषोत्तम कुमार ने बीडीओ के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत की थी. टीम ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार को पैक्स चुनाव के सभी पेपर समय पर देने के लिए 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी.
टीम ने रंगे हाथ किया अरेस्ट
जांच में बीडीओ पर लगे आरोप सही साबित हुए. जिसके बाद डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर BDO राजीव रंजन को ऑफिस में एक लाख रुपये लेते हुए अरेस्ट किया गया. टीम ने बताया कि पूछताछ के बाद बीडीओ को कोर्ट में पेश किया जायेगा.