ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / रिक्शा से घूमकर गोलगप्पा खाने वाले IAS अधिकारी अब उड़ाएंगे...

रिक्शा से घूमकर गोलगप्पा खाने वाले IAS अधिकारी अब उड़ाएंगे फ्लाइट, एस सिद्धार्थ को मिला फ्लाइंग लाइसेंस

14-Apr-2023 07:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में ऐसे आईएएस अधिकारी हैं। जो कभी शहर में रिक्शा से घूमते हैं तो कभी चौराहे पर गोलगप्पा खाते हैं। इतना ही नहीं ये अधिकारी जमीन पर बैठकर एक सब्जी वाले से खरीदारी में मोलभाव करते हुए भी नजर आते हैं। उनका नाम है डॉक्टर एस सिद्धार्थ। अब यह आईएएस अधिकारी अपने बचपन का शौक पूरा करने के लिए फ्लाइंग की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं और अब इन्हें ट्रेनिंग लाइसेंस भी मिल गया है। इसके साथ ही या बिहार झारखंड के इकलौते ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें फाइलिंग लाइसेंस मिला हुआ है।


दरअसल बिहार सरकार में वित्त विभाग और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव के साथ-साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाते हुए आईएएस अधिकारी डॉ एस सिद्धार्थ फ्लाइंग की ट्रेनिंग ले रहे थे। अब इनकी या ट्रेनिंग पूरी हो गई है और उन्हें सर्टिफिकेट दे दिया गया है। जिसके बाद इस आईएएस अधिकारी ने कहा कि - मेरा बचपन का सपना रहा है पायलट बनना। बचपन में खिलौने वाले एरोप्लेन को लेकर उसे बड़े आशा से देखता था कि वह उड़ेगा। इसी दौरान मुझे पायलट बनने का शौक आया था आज मुझे लाइसेंस मिलने के बाद लगा कि मेरा सपना साकार हो गया।


इतना ही नहीं एस सिद्धार्थ आंतरिक नियंत्रण वाला मल्टीपर्पस रोबोट बनाने में भी लगे हैं। वे बताते हैं कि रोबोट प्रोग्रामिंग के हिसाब से काम करता है और जहां जैसी जरूरत रहती है उसके हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। मालूम हो कि,आइआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले एस सिद्धार्थ ने सूचना प्रौद्योगिकी में डॉक्टरेट की डिग्री भी ली है। उनकी पत्नी डाॅ एन विजयालक्ष्मी भी एक आइएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर रही हैं। 


आपको बताते चलें कि, बिहार के सीनियर आईएएस ऑफिसर डॉक्टर एस सिद्धार्थ की चर्चा पूरे देश में है। यह अपनी पावर से ज्यादा अपनी सिपलिसिटी को लेकर जाने जाते हैं।वह जनता की समस्या पर हमेशा गौर करते हैं। असहाय लोगों की मदद करने और उनकी समस्या जानकर उसका जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब वो अपनी इस लाइसेंस  को लेकर वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं ।