Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
30-Jul-2020 08:27 PM
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद लगातार तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है। रिया चक्रवर्ती ने पटना में अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका को देखते हुए अब बिहार सरकार ने भी वहां कैविएट लगाई है। बिहार सरकार रिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में जांच रोके जाने की अपील का विरोध करेगी।
रिया के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद सुशांत के परिजन भी वहां कैविएट दाखिल कर चुके हैं। सुशांत के परिजनों की तरफ से दायर की गई अर्जी के बाद अब बिहार सरकार ने भी यहां अर्जी दाखिल की है। बिहार सरकार ने कहा है कि कोई भी फैसला दिए जाने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाए। वकील केशव मोहन ने कहा है कि बिहार सरकार में रिया की उस अपील का भी विरोध किया है जिसमें उनकी याचिका पर फैसले तक बिहार पुलिस की जांच को रोक लगाने की मांग की गई है। रिया चक्रवर्ती के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने गुरुवार को ही कैविएट दायर कर दिया था। सुशांत के पिता ने अपनी तरफ से दायर अर्जी में कहा है कि कोई भी आदेश देने के पहले न्यायालय उनका भी पक्ष सुने।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती के लिए अब मुसीबत और बढ़ गई है क्योंकि यहां सुशांत के पिता के के सिंह और बिहार सरकार दोनों की तरफ से अर्जी लगा दी गई है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह के वकील नितिन सलूजा ने जो कैविएट दायर किया है उसमें का गया है कि इस मामले में उन्हें नोटिस दिए बगैर कुछ भी नहीं किया जाए। सुशांत के पिता के वकील लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि मुंबई पुलिस में से कोई रिया चक्रवर्ती को मदद कर रहा है।