मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
02-Feb-2022 12:06 PM
PATNA : 2000 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने उन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य बनाया था और अब उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अतिरिक्त परामर्शी यानी एडिशनल एडवाइजर नियुक्त किया गया है.
2000 बैच उड़ीसा कैडर के आईएएस अधिकारी रहे मनीष कुमार वर्मा पटना के डीएम भी रह चुके हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दी हैं और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सरकार ने अब एक और जिम्मेदारी दे दी है.
बताते चलें कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में 6 एजेंडे पास किए गए. इसमें एक एजेंडे था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक अतिरिक्त परामर्शी पद का सृजन. पहले से चर्चा थी कि इस पद पर सीएम के किसी खास को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी. अब इस पद पर पूर्व IAS अधिकारी मनीष वर्मा की तैनाती कर दी गई है. मनीष वर्मा नालंदा जिला के रहने वाले हैं और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वजातीय हैं.
आपको बता दें कि मनीष वर्मा पटना के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं. मनीष वर्मा उस समय चर्चा में आए थे, जब वह पटना के जिलाधिकारी थे. उन्हीं के कार्यकाल में 3 अक्टूबर 2014 को पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के बाद भगदड़ मची थी. इस भगदड़ में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और 33 लोग की मृत्यु हुई थी. दूसरी बार मनीष वर्मा उस समय चर्चा में आए थे, जब 2014 लोकसभा चुनाव हो रहा था, मनीष वर्मा पूर्णिया में डीएम थे.