EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
26-Jan-2023 01:34 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : जेडीयू के दबंग विधयाक के तौर पर पहचान रखने वाले गोपाल मंडल और पूर्व सांसद अनिल यादव के बीच आपसी झड़प की खबर निकल कर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों नेता नवगछिया पुलिस लाइन में 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, उसी दौरान इन दोनों के बीच झड़प हो गई।
दरअसल, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती विधायक गोपाल मंडल के साथ आगे सोफे पर बैठे हुए थे। इसी को लेकर पूर्व सांसद अनिल यादव ने जदयू जिला अध्यक्ष से यह कहा कि,आप आगे की सीट को छोड़कर पीछे की सीट पर चले जाएं। इसके बाद जेडीयू विधायक इसी बात को लेकर काफी नाराज हो गए और उनका विवाद पूर्व सांसद से हो गया।
बताया जा रहा है कि, इन दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई की इन दोनों के बीच पुलिस पदाधिकारी को आना पड़ा और उनको जनप्रतिनिधियों से कहना पड़ रहा था कि, गणतंत्र दिवस पर इस तरह असंसदीय भाषा का प्रयोग करना आप लोगों को शोभा नहीं दे रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद ये दोनों एक-दूसरे को खूब कोस रहे थे। हालांकि, बाद में जब मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों शांत हुए।
इस मामले को लेकर पूर्व सांसद का कहना था कि, विधायक गोपाल मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। विरोध करने पर विधायक उठा लेने की धमकी देने लगे। इसपर पूर्व सांसद ने विधायक को इलाज कराने की बात कही। पूर्व सांसद ने प्रशासन से और अधिक गार्ड देने की मांग की है।
वहीं, इस मामले को लेकर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि,धमकाने की बात को गलत है। जदयू जिलाध्यक्ष आगे बैठे हुए थे। पूर्व सांसद उन्हें पीछे जाकर बैठने के लिए बोल रहे थे। इसका विरोध करने पर पूर्व सांसद ने घर से उठा लेने की धमकी दी। साथ ही पत्रकारों से भी ठीक से पत्रकारिता करने की नसीहत दे डाली।
इधर, इस घटना को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मेरे आने से पहले घटना हुई है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की जांच की जायेगी। इसके आलावा बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेद्र ने नवगछिया भाजपा कार्यालय में विधायक गोपाल मंडल द्वारा पूर्व सांसद को धमकी देने की बात की निंदा की। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार और विधायक गोपाल मंडल के विरोध में नारेबाजी की।