ब्रेकिंग न्यूज़

Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा

Republic Day पर ये होगा पटना का ट्रैफिक प्लान, 7 बजे से कई रोड रहेंगे बंद

Republic Day पर ये होगा पटना का ट्रैफिक प्लान, 7 बजे से कई रोड रहेंगे बंद

25-Jan-2020 02:59 PM

PATNA :  Republic Day को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है. ट्रैफिक पुलिस ने 26 जनवरी का रूट प्लान जारी कर दिया है. 

जारी किए गए ट्रैफिक रुट के अनुसार रविवार को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लैंक डाकबंगला चौराहा से चिल्ड्रन मार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा. इसके साथ ही गांधी मैदान से जुड़े कई रुट को चेंज कर दिया गया है. 

26 जनवरी को सुबह 7 बजे से चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर या नीचे से गोरिया टोली की ओर, मीठापुर आरओबी गोलंबर से बुद्ध मार्ग, आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर, बेली रोड में डुमरा चौकी से भट्टाचार्या चौराहे तक व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर कार्यक्रम समाप्ति तक रोक रहेगी. 


पटना जंक्शन से गांधी मैदान आन वाले ऑटो डाकबंगला चौराहा, से मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्या चौक, वहां से बाएं मुड़कर एग्जीबिशन रोड तक जायेगी और वापस भट्टाचार्या चौराहा और मोड़, सीडीए बिल्डिंग, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन तक जायेगी. न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा. इसके साथ ही कोटवाली टी से पुलिस लाइन तक पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे.  फ्रेजर रोड में पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा तक, वहां से पूरब की ओर भट्टाचार्या चौक, पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जा सकेंगे.

देशरत्न मार्ग में डाकबंगला चौराहा तक और वहां से फ्रेजर रोड में जेपी गोलंबर से लेकर चिल्ड्रन पार्क होते हुए कारगिल चौक तक किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है.