ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / RCP सिंह ने दिखाये तेवर तो बैकफुट पर JDU: पार्टी ने स्पष्टीकरण जारी...

RCP सिंह ने दिखाये तेवर तो बैकफुट पर JDU: पार्टी ने स्पष्टीकरण जारी किया-आरसीपी UP में प्रचार करेंगे, नीतीश भी वोट मांगेगे

29-Jan-2022 04:58 PM

PATNA: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची से अपने एकमात्र केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम बाहर कर दिया था। मामला तूल पकड़ा तो आज आरसीपी सिंह ने बड़े तल्ख तेवर दिखाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ही दायें-बायें नहीं करने की नसीहत दे दी थी। इसके बाद तीन घंटे में जेडीयू को चला रहे नेताओं के होश ठिकाने पर आ गये। जेडीयू की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है-आरसीपी सिंह उत्तर प्रदेश में जेडीयू उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने जायेंगे।


नीतीश के सरेंडर पर भी सफाई

दरअसल जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में अपने इकलौते स्टार नीतीश कुमार का नाम भी शामिल नहीं किया था. पार्टी सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने खुद कहा था कि वे चुनाव प्रचार करने नही जायेंगे. इसके बाद उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया था. इससे मैसेज ये गया कि यूपी में योगी से मुकाबले से पहले ही नीतीश सरेंडर कर गये. पार्टी ने उस पर भी सफाई दी है. कहा है- नीतीश कुमार पटना में ही रहकर डिजिटल प्रचार करेंगे।


पढ़िये जेडीयू का स्पष्टीकरण

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है. पढ़िये उसका मजमून “जेडीयू ये स्पष्ट करना चाहती है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर कोई भ्रम नहीं फैले. पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार चौथे, पांचवे, छठे औऱ सांतवे चरण में चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची उसी मुताबिक जारी की जायेगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल प्रचार करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और दूसरे वरिष्ठ नेता भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे.”


news image


इस स्पष्टीकरण का मजमून बता रहा है कि जेडीयू चला रहे लोग बैकफुट पर हैं. अगर आरसीपी सिंह को चुनाव प्रचार करना था तो 15 स्टार प्रचारकों की पहली सूची में उनका नाम क्यों नहीं शामिल किया गया था. पार्टी ने ऐसे ऐसे नेताओं को स्टार प्रचारक बना दिया था जिन्हें जेडीयू के नेता ही सही से नहीं पहचानते, यूपी के वोटर क्या जानेंगे।


आरसीपी सिंह के कड़े तेवर से बदला मिजाज

दरअसल आरसीपी सिंह ने आज सीधे ललन सिंह पर ही हमला बोल दिया था. उनसे जब पूछा गया कि स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं है तो जवाब मिला- लिस्ट में जिन 15 लोगों का स्टार प्रचारक में नाम है उसमें से आप कितनों को जानते हैं? आरसीपी सिंह ने कहा कि कुछ लोग मनोरंजन करते हैं उन्हें करने दीजिए।


सीधे ललन सिंह पर हमला

आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने NDA को 2020 में 2025 तक काम करने का अवसर दिया है। जिनको काम करने के लिए बैठाया गया है वो काम करेंगे. ललन सिंह पर इशारों में निशाना साधते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि किसी को बीच में दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत है? ललन सिंह ने कहा था कि आरसीपी सिंह के कारण जेडीयू उत्तर प्रदेश में सही से चुनाव नहीं लड पायी. आरसीपी बोले- जिन्हें भजन, कीर्तन और कव्वाली करना है वो करते रहें. मुझे जो काम दिया जाता है उसे बहुत ही ईमानदारी से करता हूं. उन्होंने कहा था कि जेडीयू में जो कुछ हो रहा है उस पर हम तो ना कुछ बोलते हैं ना बोलेंगे. मेरा संकल्प 2025 तक का है और मैं अपना काम करूंगा. बाकी सब चलता रहता है. जीवन लंबा है, धैर्य रखें।