बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
01-Mar-2022 11:25 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए. सुबह से पार्टी के तमाम नेता एवं अन्य दलों के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 जन्मदिन उन्हीं के गृह जिले नालंदा के मालती गांव में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा मनाई गई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने केक काटकर उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो बजट पेश किए गए हैं 2 लाख 37 हजार करोड़ का है, जो युवाओं पर फोकस से उद्योग पर फोकस है. हमारे नेता ने शानदार काम किया है. उन्होंने कहा कि हमारा फोकस है कि जो बिहार में खनिज संपदा है उस पर काम किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर हमें खनिज संपदा मिल गई तो बिहार के लिए एक बड़ी सौगात होगी.
वहीं यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार केंद्रीय मंत्री को वहां के आसपास के देशों के लिए रवाना किया है और वहां के लोगों को कैसे सकुशल वापस लाया जाए उसकी बात हो रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकलापों की प्रशंसा की.
इससे पहले आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, बिहार में सबसे लंबी अवधि से जनता की सेवा कर रहे हैं. माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूर्व संध्या पर पार्टी समर्थकों को एक संदेश दिया था. और प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इसे विकास दिवस के रूप में मनाने की अपील की थी.