बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
06-Jul-2022 02:38 PM
PATNA: जेडीयू नेता और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल आज यानी बुधवार को पूरा हो रहा है। वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहेंगे या नहीं, इसकी चर्चा अब तेज़ हो गई है। दरअसल, जेडीयू ने आरसीपी सिंह का इस बार राज्यसभा चुनाव से पत्ता काट दिया था। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए इशारा किया था। हालांकि आरसीपी सिंह की तरफ से इस पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ़ कर दिया है कि आरसीपी सिंह कल इस्तीफा देंगे।
प्रधानमंत्री ने संकेत दे दिए हैं कि आरसीपी सिंह 7 जुलाई को राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन, जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो यह है कि वे केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। साथ ही मुख्तार अब्बास नकवी को भी राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देना होगा।
पिछले कई दिनों से लगातार आरसीपी सिंह से सवाल किया जा रहा था कि क्या राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा होने के बाद क्या वे केंद्रीय मंत्रिमंडल पद से भी इस्तीफा दे देंगे, लेकिन हर बार आरसीपी सिंह ने चुप्पी साध ली। यहां तक कि बीजेपी में शामिल होने के सवाल को भी RCP सिंह ने इग्नोर कर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह का राजनैतिक भविष्य क्या होगा।