दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
09-Jul-2022 01:45 PM
PATNA : राजनीतिक बनवास का दंश झेल रहे आरसीपी सिंह को लेकर जेडीयू के नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं। पिछले दिनों बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने यहां तक कह दिया था कि आरसीपी सिंह की हैसियत पांच हजार की भीड़ जुटाने के लायक भी नहीं है। अशोक चौधरी के इस बयान पर चिराग पासवान ने कहा है कि जेडीयू के खड़ा करने में आरसीपी सिंह की जो भूमिका रही है उसे कोई नकार नहीं सकता है।
चिराग ने कहा है कि यह जेडीयू का अंदरूनी मामला है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरसीपी सिंह की दमदार शख्सियत रही है। बेबाकी से अपनी बातों को रखने का आरसीपी का अंदाज रहा है। जेडीयू के खड़ा करने में उनकी भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है। जिस तरह से आरसीपी सिंह ने संगठन पर काम किया उसके लिए वे श्रेय पाने के हकदार हैं। लेकिन जेडीयू में आरसीपी सिंह को लेकर जो बयानबाजी चल रही है वह दुखद है।
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लगातार जनता दल यूनाइटेड में तीखे हमले झेल रहे हैं। आरसीपी सिंह पर मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि आरसीपी सिंह की हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की नहीं है। अशोक चौधरी ने कहा था कि आरसीपी सिंह को अब तक जो भी मिला वह नीतीश कुमार की कृपा से मिला है। नीतीश कुमार जिसके सिर पर हाथ रखते हैं वह पार्टी में फलता फूलता है और जिसके सिर से हाथ हटा लेते हैं वह जमीन पर आ जाता है।