अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-May-2022 12:21 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जेडीयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होने पहुंचे. बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह मौजूद हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा की कोरोन की वजह से बीच में मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय में बैठक बंद कर दिए थे. लेकीन अब जब स्थिति सामान्य हैं तो पार्टी के लोगों के साथ बैठक कर रहें हैं.
लेकिन गौर करने वाली बात यह हैं कि एक महीने के अंदर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरी बार पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहें हैं हालांकि बैठक के कई मायने निकाले जा सकते हैं. राज्यसभा के चुनाव होने वाले हैं. उसके लिए जदयू ने अभी तक अपने दुसरे सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया हैं. अभी तक आरसीपी सिंह के नाम पर सहमति पार्टी के तरफ़ से नहीं बनी हैं और इस बैठक में भी आरसीपी मौजूद नहीं हैं. कहीं ना कहीं यह बताता हैं कि आरसीपी सिंह और पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं लग रहा हैं.
क्योंकि 2 दिन पहले भी एक अन्य मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी और उस बैठक में जेडीयू के सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी के सर्वमान्य नेता के तौर पर अधिकृत कर दिया था कि आने वाले वक्त में किसी भी स्थिति को लेकर या राज्यसभा के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे वह पार्टी के नेताओं को मंजूर होगा. उस बैठक में भी आरसीपी सिंह मौजूद नहीं थे और आज भी उनकी मौजूदगी नदारद है ऐसे में यह कयास लगाए जा सकते हैं कि आने वाले वक्त में आरसीपी सिंह को लेकर पार्टी बड़ा फैसला ले सकती है।