मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Feb-2023 08:42 PM
By First Bihar
AURANGABAD: रविदास जयंती के दौरान औरंगाबाद में डीजे पर अश्लील गाना बज रहा था। ऐसा करने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इस हिंसक झड़प में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव का है जहां गांव में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान डीजे पर कुछ युवक अश्लील गाना बजाने लगे। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर वे फिर से अश्लील गाना बजाने लगे। जिसे लेकर विवाद काफी बढ़ गया। एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
मृतक महिला की पहचान तपेश्वर राम की पत्नी के रूप में की गई है। घटना में घायल धर्मेंद्र राम और गूंगा राम की स्थिति काफी गंभीर है जिसे देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे जिसके बाद मामले को शांत कराया गया। घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल है मौके पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है। इधर घटना के बाद खुदवां पुलिस घायल हुए अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
मामले के बारे में प्रभारी एसपी नव वैभव ने बताया कि दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। हालांकि उन्होंने महिला की मौत और घायल हुए लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। वही प्रभारी एसपी नभ वैभव ने बताया कि मौके वारदात पर दाउदनगर एसडीपीओ दल बल के साथ मौजूद है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित पक्ष का बयान लिया जा रहा है और आगे की कारवाई की जाएगी। प्रभारी एसपी ने बताया कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।