चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
02-Mar-2021 04:38 PM
PATNA : पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद एनडीए के नेताओं ने भी कोरोना का डोज लेना शुरू कर दिया है. मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के कई नेताओं ने कोरोना की वैक्सीन ली. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और भाजपा विधायक नन्द किशोर यादव ने एम्स और आईजीआईएमएस में टीकाकरण कराया.
केंद्रीय कानून मंत्री और पटना साहिब सीट से भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना एम्स में कोरोना की वैक्सीन ली. वेक्सिनेशन के बाद रविशंकर ने कहा कि "मैंने भी भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन भी लगवाई. सभी केंद्रीय मंत्रियों ने स्वेच्छा से टीके के लिए निर्धारित शुल्क देने की बात सोची है. हालांकि बिहार में कोरोना का टीका मुफ्त है, फिर भी मैंने अस्पताल को टीके के शुल्क के रूप में 250 रूपये स्वेच्छा से दिया."
उन्होंने आगे कहा कि "एम्स पटना के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ ने कोरोना के समय में बहुत बढ़िया काम किया है. बिहार के लोगों से मेरी अपील है कि बड़ी संख्या में आगे आ कर कोरोना का टीका लगवाएं और इस टीकाकरण को एक जन आंदोलन बनायें. एम्स पटना के निदेशक, बिहार के स्वास्थ्य सचिव और अन्य डॉक्टरों के साथ मीटिंग कर के अस्पताल की जरूरतों के बारे में पूछा. उन्हें सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया. कोरोना काल में जिस प्रकार की सेवा एम्स ने की है, उसके लिए वे अच्छी से अच्छी सुविधाओं के हकदार हैं."
उधर दूसरी ओर पटना के आईजीआईएमएस में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार ने भी कोरोना की वैक्सीन ली. इनके साथ बिहार के पूर्व पथनिर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी इसी आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है. कल से कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ हुआ है. देश में निर्मित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी हैं. अफवाहों से दूर रहें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरुर लगवाएं.