चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
19-Feb-2021 06:01 PM
PATNA : भारत सरकार के न्याय एवं विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पटना में छठ घाट का उद्घाटन किया. भारत सरकार के उपक्रम टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से फतुहा प्रखंड के मरची गांव में सूर्य उपासना के लिए छठ घाट का निर्माण कराया गया है. उद्घाटन के समय बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे.
छठ घाट के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि टी. सी. आई. एल. की ओर से सूर्य मंदिर में छठ पूजा के लिए घाट निर्माण, पुरुष और महिला शौचालय, घाट के चारों ओर पाथवे, घाट में पानी भरने हेतु ट्यूबवेल, मुख्यमार्ग से मंदिर की ओर जाने वाले एप्रोच रोड की मरम्मत, घाट और शौचालय के पास सोलर लाइट्स एवं घाट सौंदर्यीकरण का कार्य विकास कार्यों के अंतर्गत करवाया गया है.

मंत्री ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम निवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं (विशेषकर छठ पर्व के दौरान) के लिए सूर्य उपासना अत्यधिक सुविधाजनक हो गई है. मरची गांव के निवासियों ने इन विकास कार्यों हेतु कई सालों से मांग की थी जो कि अब साकार रूप ले रहा सका है. ग्रामीणों में इन कार्यों को लेकर अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह है.

इन विकास कार्यो का शिलान्यास रवि शंकर प्रसाद पिछले साल किया था और आज 19 फरवरी को इन विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया. केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से सीएसआर फंड के तहत सूर्य मंदिर का विकास एवं जीर्णोद्धार किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव भी उपस्थित थे.