खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Dec-2020 08:15 AM
PATNA : गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत लेकर आसानी से निकल जाने वाले कुख्यात रवि गोप के मामले में अब पटना पुलिस और जेल प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहा है। गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे तक कुख्यात रवि गोप जेल में रहा। उसके खिलाफ को गंभीर मामले होते हुए भी कोर्ट में बेहद हल्के मामले को पुलिस की तरफ से मेंशन करते हुए रिपोर्ट पेश की गई और रवि गोप को आसानी से जमानत मिल गई.
जमानत मिलने के बाद जेल प्रशासन ने रवि को को छोड़ दिया. इस पूरे प्रकरण में पटना पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है, लेकिन जेल प्रशासन के ऊपर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पटना पुलिस और जेल प्रशासन दोनों आमने-सामने हैं. मीडिया में खबर आने के बाद आनन-फानन में पुलिस मुख्यालय की तरफ से इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए रिपोर्ट मांगी गई. सेंट्रल रेंज के आईजी ने पटना के सिटी एसपी बेस्ट को रिपोर्ट देने को कहा लेकिन 2 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद अब तक यह रिपोर्ट नहीं दी गई है.
50 हजार का इनामी
रवि गोप कुख्यात अपराधी है. उसपर पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. लेकिन इस इनामी अपराधी को जमानत गई और पुलिस अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. 6 दिसंबर को पटना पुलिस और एसटीएफ ने उसे अथमलगोला से शादी करने के दौरान मैरेज हॉल से गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद रवि गोप नेपाल फरार हो गया है.