ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / news / रवीना टंडन को मुजफ्फरपुर कोर्ट से मिली राहत, अनियंत्रित भीड़ को लेकर दर्ज...

रवीना टंडन को मुजफ्फरपुर कोर्ट से मिली राहत, अनियंत्रित भीड़ को लेकर दर्ज केस से आरोप मुक्त

25-Sep-2019 05:40 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अनियंत्रित भीड़ से जुड़े केस से फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को राहत मिल गई है. मुजफ्फरपुर कोर्ट ने इस मामले में रवीना टंडन को आरोप मुक्त कर दिया है. होटल के एमडी और प्रबंधक पर इस मामले में आगे की कार्रवाई चलेगी.

12 अक्टूबर 2018 को रवीना मुजफ्फरपुर में एक होटल की उद्घाटन समारोह में पहुंची थी. इस दौरान ट्रैफिक जाम हो गया था. जिसके बाद उनके खिलाफ सुधीर ओझा कोर्ट में परिवादवाद दायर किया था.

दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने को अभिनेत्री और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे. सुधीर की शिकायत थी कि रवीना टंडन के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम लगा था जिसमें वह भी बहुत देर तक फंसे रहे. सुधीर ने कोर्ट से निवेदन किया था कि उनकी शिकायत पर गौर किया जाए और मामला दर्ज किया जाए. जिसके बाद केस दर्ज हुआ था.