ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में साहब उठे और अपने पूर्ववर्ती का पैर छू...

राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में साहब उठे और अपने पूर्ववर्ती का पैर छू लिया: ऐसे नेता के सहारे कब तक चलेगी पार्टी और सरकार

30-Dec-2023 07:01 PM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली में शुक्रवार को एक पार्टी की बैठक में जो कुछ हुआ, उसे लेकर कई तरह की खबरें सामने आयी हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प खबर अब निकल कर सामने आयी है. खबर ये आ रही है जब पुराने साहब ने कुर्सी छोड़ने और बड़े साहब को सौंपने का एलान किया तो फिर हैरान करने वाले नजारा सामने आया. बड़े साहब जिम्मेवारी संभालने के लिए खड़े हुए और पुराने साहब का पैर छू लिया. इस बैठक में अच्छी खासी तादाद में पार्टी के नेता मौजूद थे, वे इस दृश्य को देख कर अचंभित रह गये. 


एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस पुरे वाकये की जानकारी फर्स्ट बिहार को दी. उन्होंने बताया कि पुराने साहब का गद्दी छोड़ना तय था. ये कमोबेश सबको मालूम था. बड़े साहब को तो पूरी जानकारी थी. इसकी औपचारिकता के लिए बैठक शुरू हुई. पुराने साहब ने बैठक में छोटा सा भाषण दिया और फिर कहा कि वे चाहते हैं कि बड़े साहब खुद इस जिम्मेवारी को संभालें. मैं ये पद छोड़ रहा हूं. इसके बाद बड़े साहब उठ खड़े हुए. बड़े साहब जब खड़े हुए तो पार्टी के नेताओं ने तालियां बजायी. लेकिन उसके बाद ये वाकया हो गया. बड़े साहब ने अचानक से उठ कर पुराने साहब का पैर छूने लगे. पुराने साहब भी सकपकाये और उनका हाथ पकड़ कर रोका. 


पार्टी के भीतर बड़े साहब का ये समर्पण और आस्था चर्चा का विषय बना हुआ है. वैसे, ये पहली बार नहीं हुआ है. कुछ महीने पहले पार्टी के पटना स्थित दफ्तर में भी ऐसा ही कुछ हुआ था. पटना दफ्तर में बड़े साहब आये तो दूसरे वाले साहब उनके स्वागत के लिए बुके लेकर खड़े थे. बड़े साहब उनकी ओर बढ़े और फिर पैर छूने के लिए नीचे झुक गये. हकबकाये छोटे साहब ने उन्हें रोका औऱ बुके देकर स्वागत किया. 


बड़े साहब ने ऐसी कई हरकतें सार्वजनिक तौर पर की थीं. अपने एक खास मंत्री की पुत्री की शादी में पटना के एक होटल में गये थे. वहां सोना वाले पुरूष के तौर पर चर्चित व्यक्ति को देखा तो उसे अपने पास बुलाया. सोना वाले पुरूष ने बड़े साहब के पास पहुंच कर सम्मान के लिए उनका पैर छूना चाहा. लेकिन उससे पहले खुद बडे साहब ही झुके और अपने से उम्र में काफी छोटे सोना वाले पुरूष का पैर छू लिया. उसी होटल में एक और शादी में बड़े साहब ने एक महाप्रबंधक का भी पैर छू लिया था. 


सवाल ये उठ रहा है कि ऐसे बड़े साहब से कब तक पार्टी औऱ सरकार चलेगी. बड़े साहब की हालत पर कई लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं. उधर, पार्टी और सरकार दोनों में बड़े साहब के उपर सारी जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. बड़े साहब कैसे इन जिम्मेवारियों को संभालेंगे, ये सवाल गंभीरता से उठ रहा है. पार्टी के कई नेता कह रहे हैं कि बडे साहब अब कुछ दूसरे लोगों के नियंत्रण में चल रहे हैं. उन्हें जितना करने को कहा जा रहा है, उतना ही कर रहे हैं. ये सिलसिला कब तक चलेगा, ये देखने की बात है.