मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Mar-2023 06:06 PM
By First Bihar
GAYA: बीते दिनों राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास समेत कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले की पहचान कर ली गयी है। धमकी देने वाला शख्स बिहार में सिचाई विभाग का सहायक इंजीनियर विनीत कुमार निकला।
गिरफ्तार इंजीनियर ने बताया कि आपसी विवाद में कुछ लोगों को फंसाने के लिए उसने यह हथकंडा अपनाया था। विनीत को गया के बेलदारी टोले से पुलिस ने पकड़ा है। इसके पास से धमकी भरा पत्र बरामद किया गया है। यह पत्र है जिसे उसने कई जगहों पर भेजा था।
वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक को यह पत्र रेलवे मेल सर्विस के माध्यम से इसने भेजा था। जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। दरअसल, धमकीभरा पत्र इसने वाराणसी, गया एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट और पीएम, राष्ट्रपति आवास को भेजा था और ड्रोन से हमला कर उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद गया एयरपोर्ट की सुरक्षा को बढ़ाया गया था। भेजे गये धमकीभरे पत्र में ड्रोन से हमले की तारीख भी तय कर दी गयी थी।
यह हमला 8 मार्च होली के दिन होना था। धमकी भरे पत्र में 27 लोगों के नाम का जिक्र था, जिसमें गया के 3 लोगों का नाम भी शामिल था जो निर्दोष मिले हैं। धमकीभरा पत्र भेजने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार विनीत सिचाई विभाग का सहायक इंजीनियर हैं। विनीत पर पहले से 6 मामले दर्ज है। बिहार के शेखपुरा जिले में तैनात सहायक इंजीनियर पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। उसके खिलाफ निगरानी ने भी केस दर्ज किया है। विनीत कुछ दिन पहले ही निलंबित हुआ था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।