टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब
04-Jan-2020 05:08 PM
PATNA : राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पटना के बीआईए सभागार में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
मोर्चा की मांगों में बिहार के सभी पैक्स सदस्यों के लिए उचित मानदेय की व्यवस्था, बिहार के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार में कही आने-जाने के लिए मुफ्त पास की व्यवस्था, बिहार के सभी नर्सिंग होम में इलाज और जांच की मूल्य तालिका का बोर्ड लगाने और बिहार के सभी निजी स्कूलों में फीस निर्धारण करने और एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाने की मांग शामिल है।
तारकेश्वर तिवारी और दीपक कुमार तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राजा भैया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शेखर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रधान प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, महासचिव रविरंजन , कोषाध्यक्ष विजय चौहान, प्रदेश प्रवक्ता मोहित मिश्रा और संगठन प्रभारी रामध्यान कुशवाहा, राजू यादव, रंजन कुमार सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।