बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
18-Jun-2020 06:21 PM
PATNA :भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी उत्पादों का विरोध पूरे देश में जारी है। इस बीच बिहार में भी राष्ट्रीय जन जन पार्टी( RJJP)ने भी चीनी सामानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चीनी सामान के बहिष्कार की मांग को लेकर पार्टी नेता सड़क पर उतर आए हैं। पार्टी ने तत्काल चीनी सामानों के भारत में आयात पर रोक लगाने की मांग की है।
राष्ट्रीय जन जन पार्टी( RJJP) के अध्यक्ष अशुतोष कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीनी समान का बहिष्कार करने की मांग करते हुए एक विरोध जुलूस निकाला। उन्होनें कहा कि सीमा पर की गयी चीन की कायराना हरकत के खिलाफ अगर सबक सीखाना है तो हमें तुरंत चीनी सामान का विरोध करना होगा। हमें चीनी सामान का उपयोग तुरंत बंद करना होगा।
आशुतोष कुमार ने सरकार से मांग की कि तत्काल चीन से आने वाले सामानों पर रोक लगायी जाए। हमें देश के वीर सपूतों की शहादत का बदला किसी भी कीमत पर चीन से लेना होगा। भारत में अगर चीनी सामान का आयात तत्काल बंद कर दिया जाएगा तो चीन की कमर टूट जाएगी।भारत में चीन के सामानों के जितनी खपत है उस पर रोक लगा दी जाएगी तो चीन खुद बखुद अपनी औकात में आ जाएगा।