ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति

राष्ट्रपति के देश छोड़ने के बाद श्रीलंका में बिगड़े हालात, लगाई गई इमरजेंसी

13-Jul-2022 11:44 AM

DESK : श्रीलंका में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस्तीफा दिए बगैर राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए लोगों ने संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास को घेर लिया है। हालात को बिगड़ता देख श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। ऐसी खबर है कि गोटाबाया फिलहाल मालदीव के एक होटल में ठहरे हुए हैं। उनके देश छोड़ने की खबर के बाद कोलंबो में लोग सड़कों पर उतर गए हैं।


गोटाबाया ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने का एलान किया था। लेकिन इसी बीच वे देश छोड़कर फरार हो गए। गोटाबाया बुधवार को अपनी पत्नी और बॉडीगार्ड के साथ मालदीव पहुंचे। श्रीलंका पीएम के मीडिया विभाग और प्रधानमंत्री कार्यालय ने गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की पुष्टि की है। इस खबर के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद और प्रधानमंत्री आवास को घेर लिया है।


इधर, देश में एक सर्वदलीय सरकार बनाने और नए राष्ट्रपति का चुनाव कराने के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति चुनाव में तीन तरफा लड़ाई तय मानी जा रही है। श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे, एलएलपीपी के सांसद डलेस अलहप्परूमा और विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के लिए 20 जुलाई को गुप्त मतदान होगा।