Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
14-Jun-2022 03:12 PM
PATNA: रेप के आरोपी जादूगर को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी जादूगर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दो रहा था। मध्य प्रदेश से बिहार पहुंची जावर थाने की पुलिस ने आरोपी जादूगर को शो के बाद धर दबोचा। छापेमारी के दौरान आरोपी जादूगर शो कर रहा था। एक घंटे के बाद जब शो खत्म हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, आरोपी मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुए दुष्कर्म के एक मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। जवार थाने की पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ साल 2007 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नानकराम को गिरफ्तार कर लिया लेकिन कोर्ट ने उसे बेल दे दिया। जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद एसपी ने उसके खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नानकराम अब जादूगर बन गया है और पटना में शो करने के लिए पहुंचा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने पटना पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी खुद को जादूगर सम्राट बताता था। फरारी दे दौरान आरोपी ग्वालियर, लखनऊ और बिहार के मुजफ्फरपुर में रहा। यहां उसने अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा।