2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
05-Jul-2021 09:23 AM
By Amit
DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की आज जयंती है। जयंती के मौके पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान को नमन किया है। दिल्ली के 12 जनपथ आवास पर रामविलास पासवान की जयंती सादे तरीके से मनाई गई है। इस मौके पर चिराग पासवान उनकी मां रीना पासवान और परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद रहे हैं।
इसके पहले चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान के साथ वाली पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। चिराग पासवान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए एक ट्वीट में लिखा.. Happy Birthday Papa Ji
आप की बहुत याद आती है। मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।आप जहां कहीं भी हैं मुझे इस कठिन परिस्थिति में लड़ते देख आप भी दुखी होंगे। आप ही का बेटा हूँ , हार नहीं मानूँगा। मैं जानता हूं आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।
दिल्ली आवास पर जयंती मनाने के बाद चिराग पासवान थोड़ी देर में पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। पटना पहुंचकर उन्हें हाजीपुर जाना है और वहीं से चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। चिराग पासवान हाजीपुर की एक दलित बस्ती में आज स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाएंगे।