ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / रामनवमी हिंसा: सासाराम और बिहारशरीफ में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद, जानिए.....

रामनवमी हिंसा: सासाराम और बिहारशरीफ में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद, जानिए.. ताजा हालात

03-Apr-2023 07:03 AM

By First Bihar

SASARAM/NALANDA: रामनवमी जुलूस के दौरान सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बिहारशरीफ और सासाराम में इंटरनेट सेवा 4 अप्रैल तक बंद कर दी गई है। हालात पर काबू पाने के दोनों शहरों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए बैं। बिहारशरीफ में प्रमंडलीय आयुक्त और सासाराम में शाहाबाद रेंज के डीआईजी कैंप किए हुए हैं। बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी ने रविवार को हालात को काबू में कर लिए जाने का दावा किया था लेकिन रविवार को भी बिहारशरीफ में हालात तनावपूर्ण रहे।


हिंसा के बाद सासाराम और बिहारशरीफ में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। दुकानों के साथ साथ शहर में गाड़ियों का परिचालन भी बंद है। दुकानें बंद रहने से लोगों को जरूरी सामानों की किल्लत हो गयी है। राशन, दूध, रसोई गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।दोनों शहरों में अब भी धारा 144 लागू है और एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। हिंसा फैलाने के आरोप में अबतक 109 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।


हालात पर काबू पाने के लिए दोनों ही शहरों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। जिले से लेकर राज्य स्तर तक के पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इंटरनेट बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सासाराम में हुई झड़प के बाद शुक्रवार से ही इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था अब उसकी मियाद को और आगे बढ़ा दिया गया है। इंटरनेट सेवा ने बैंकों के काम काज को भी प्रभावित किया है।