ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट

Home / news / रामनवमी हिंसा को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, मार्शल ने BJP विधायक को...

रामनवमी हिंसा को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, मार्शल ने BJP विधायक को टांगकर किया बाहर, देखिए.. वीडियो

05-Apr-2023 11:22 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आज आखिरी दिन विधानसभा में भारी हंगामा हुआ है। सदन में हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को स्पीकर के आदेश पर मार्शल ने उठाकर सदन से बाहर निकाल दिया है। बीजेपी के विधायक सदन की कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर सरकार से जवाब मांगने लगे, जिसके बाद स्पीकर ने बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को बाहर निकालने का आदेश दे दिया।


दरअसल, सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का कहना है कि सरकार की नाकामी के कारण बिहार में हिंसा की घटनाएं हुई हैं जबकि सत्ताधारी दल के विधायकों का आरोप है कि बीजेपी ने सोची समझी साजिश के तहत रामनवमी के मौके पर हिंसा फैलाने का काम किया है। आज जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो बीजेपी के विधायकों ने इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट करने का आदेश दे दिया।


स्पीकर के आदेश पर सदन में मौजूद मार्शल ने बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को टांगकर सदन से बाहर निकाल दिया। स्पीकर के इस आदेश से नाराज बीजेपी के अन्य विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उधर, सदन से मार्शल आउट हुए बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सीएम से उनके गृह जिले में हुए हिंसा को लेकर जवाब मांगना चाहा तो 10-15 लोगों को लगाकर मार्शल आउट करा दिया गया।