ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Home / news / प्रवासी बिहारियों की वापसी पर फंस गया पेंच, केंद्र की नई गाइडलाइन ने...

प्रवासी बिहारियों की वापसी पर फंस गया पेंच, केंद्र की नई गाइडलाइन ने मुश्किल में डाला

04-May-2020 07:13 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार के बाहर फंसे प्रवासियों की घर वापसी पर एक बार फिर से पेंच फस गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवासियों की वापसी को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की है उसके बाद तकरीबन 25 लाख से ज्यादा प्रवासियों की घर वापसी मुश्किल हो गई है। दरअसल केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों की घर वापसी को लेकर रविवार को दो नई गाइडलाइन जारी की। इस नई गाइडलाइन के मुताबिक लॉकडाउन में उन्हीं लोगों को वापस जाने की इजाजत दी जाएगी जो लॉकडाउन होने के ठीक पहले बाहर गए थे। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय की इस नई गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे लोगों को घर वापस जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को एक पत्र जारी करते हुए स्थिति स्पष्ट की है अजय भल्ला के पत्र के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान देशभर में फंसे प्रवासी मजदूर तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्र समेत केवल उन्हीं लोगों को घर वापसी की इजाजत दी जाएगी जो लोगों के ठीक पहले अपने घर से बाहर गए थे।।ऐसे लोग जो लॉकडाउन में दूसरी जगह जाकर फंस गए उनको वापस आने की इजाजत होगी। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन के बाद वैसे प्रवासियों की वापसी मुश्किल हो गई है जो लंबे अरसे से बाहर नौकरी कर रहे हैं। मजदूरों के ऊपर यह नियम लागू नहीं होगा लेकिन कामकाजी लोगों के ऊपर गृह मंत्रालय का यह आदेश लागू होगा। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेंगे कि कौन बाहर से घर वापस आने की कैटेगरी में है और कौन नहीं।