ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगी वोटिंग

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगी वोटिंग

11-Oct-2023 05:19 PM

By First Bihar

DELHI: भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया है। राजस्थान में पहले 23 नवंबर को वोटिग की तिथि निर्धारित थी लेकिन चुनाव आयोग ने उसमें बदलाव करते हुए उसे 25 नवंबर कर दिया है।


दरअसल, 23 नवंबर को देव उठानी एकादशी है। ऐसे में उस दिन बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। वोटिंग की तारीख बदलने के लिए अलग-अलग संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी। मांगों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। राजस्थान में अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 3 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।


बता दें कि बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान किया था। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ राजस्थान के चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजस्थान में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने वोटिंग की तारीख को लेकर चिंता जताई थी।


चुनाव आयोग ने कहा, ''मतदान की तारीख में बदलाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और मीडिया प्लेटफार्मों पर मांग उठ रही थी। उनका कहना था कि वोटिंग के दिन बड़े पैमाने पर शादी है। बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है। लॉजिस्टिक प्रभावित हो सकते हैं। इससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है.''


news image