बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
30-Jan-2020 06:00 PM
PATNA : राजधानी पटना में एक शख्स की गुमशुदगी का मामला सामने आया है. अचानक घर से लापता युवक के लौट आने की उसके घरवाले राह देख रहे हैं. परिजनों में थाने में मिसिंग की रिपोर्ट लिखवाई है. मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस युवक की तलाशी में जुटी हुई है.

मामला राजधानी के शास्त्रीनगर थाना इलाके के वेस्ट पटेल नगर का है. जहां डॉ बी भट्टाचार्य रोड स्थित अम्बिका नंदन अपार्टमेंट में रहने वाला एक शख्स 22 जनवरी से लापता हो गया है. लापता युवक के पिता महानन्द यादव ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. 35 वर्षीय लापता शख्स राजेश कुमार मंदबुद्धि बताया जा रहा है.
उसके पिता ने बताया कि राजेश घूमने के लिए घर से निकला था. हालांकि अब तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा है. घरवालों ने अपने स्तर से उसे तलाशने की काफी कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस का कहना है कि छानबीन चल रही है. साथ ही गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढने का भी प्रयास किया जा रहा है.