नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
07-Sep-2022 01:09 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां रेलवे स्क्रैप घोटाले में ED की कार्रवाई हुई है। CBI के साथ ED ने कार्रवाई कर रेलवे के बड़े अधिकारी की संपत्ति जब्त की है। मामला जमालपुर रेल इंजन कारखाने में स्क्रैप के घोटाले का है। 2013 में पता चला था कि रेलवे के बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलीभगत कर कड़ोरो के कबाड़ का घोटाला किया था।
शुरूआती जांच के बाद मामला CBI को सौपा गया। अधिकारियों की अवैध संपत्ति की जांच के लिए ED की जांच शुरू की गई। कारखाने में तैनात सीनियर सेक्शन इंजिनियर चंदेश्वर यादव घोटाले के किंग पिंग साबित हुए, जिसके बाद ED ने रेलवे अधिकारी चंदेश्वर यादव की सम्पत्तियों को जप्त करने की शुरुआत की है।
असिस्टेंट डायरेक्टर प्रवीण झा के नेतृत्व में ED की टीम ने हाजीपुर के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मदारपुर में सम्बंधित अधिकारी की पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन को जप्त किया। इस जमीन पर ED की जप्ती का बोर्ड लगाया गया है।
कारवाही के लिए पहुंचे ED की टीम ने बताया कि रेलवे अधिकारी चंदेश्वर यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वे पटना के जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि साल 2013 से 17 के बीच में जमालपुर मुंगेर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित किया था। चंदेश्वर यादव ने स्क्रैप और अन्य रेलवे के सामान बेचकर अकूत संपत्ति बनाया था। ईडी के द्वारा चंदेश्वर यादव के एवं उनके परिवार के नाम के चल अचल फिक्स डिपाजिट इंश्योरेंस पॉलिसी म्युचुअल फंड करीब साढ़े 3 करोड़ का जप्त किया गया है। चंदेश्वर यादव ने नौकरी में रहते हुए 38 लाख वेतन के मुकाबले 2 करोड़ 33 लाख 96 हजार 990 अर्जित किया था। अकूत संपत्ति अपने पत्नी उर्मिला देवी घर के अन्य सदस्यों के नाम किया था।