Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
29-May-2024 07:07 AM
By First Bihar
PATNA : पूर्व मध्य रेलवे का तरफ से बड़ा फैसला लिया गया। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम की तरफ से लिया गया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि जटडुमरी रेलवे स्टेशन अब जंक्शन में तब्दील होगा।
दरअसल, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने मंगलवार को दानापुर एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, डिस्प्ले बोर्ड, कैटरिंग स्टॉल, पैदल ऊपरगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, साफ-सफाई, यात्री सुरक्षा सहित यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।
वही, पटना-गया रेलखंड के नवनिर्मित जटडुमरी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि इसी स्टेशन से नेउरा-दनियावां व पटना-गया रेललाइन पास कर रही है। इसलिए जटडुमरी स्टेशन जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने यहां उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में महाप्रबंधक तारेगना और जहानाबाद स्टेशन भी गए। जहां उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय सहित यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
इसके बाद महाप्रबंधक द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के इसमाइलपुर और रफीगंज स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म, स्टेशन भवन, रिले रूम, पैनल रूम के साथ-साथ यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।