मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-May-2023 08:21 AM
By First Bihar
ARWAL : बिहार पुलिस के तरफ से इन दिनों लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस टीम ने एक रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर सात लड़कियों को बरामद किया है।
दरअसल, अरवल पुलिस टीम को यह सुचना मिली थी कि यहां जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में ओडिशा की लड़की को जबरदस्ती रखकर उसके साथ मारपीट किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने टीम गठन कर छापेमारी कराई गयी। जिसमें जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया से सात लड़कियों को बरामद किया गया है। सभी को सदर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। लड़की किसके यहां रहती थी, क्या करती थी, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है। यह छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की लड़की को जबरदस्ती रखकर मारपीट की जा रही है। तभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी कराई गई। छापेमारी में लड़कियां पाई गई है। सभी को सदर थाने में बाल संरक्षण इकाई की टीम के द्वारा पूछताछ एवं सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपको बताते चलें कि,छापेमारी टीम में महिला थानाध्यक्ष, सदर थानाध्यक्ष एवं बाल संरक्षण इकाई के सभी पदाधिकारी शामिल थे। जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया में औचक छापामारी के बाद लड़कियां इधर से उधर भागते दिखी। कुछ देर के लिए रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद जनकपुरधाम एरिया में बाहर से आई लड़कियों में दहशत कायम हो गया है।