ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / सिर पर पांच राज्यों का चुनाव, राहुल गांधी निकल गये विदेश, ट्रोल हुए...

सिर पर पांच राज्यों का चुनाव, राहुल गांधी निकल गये विदेश, ट्रोल हुए तो बचाव में उतरी कांग्रेस

30-Dec-2021 09:18 AM

DESK : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. बीजेपी ने तो उत्तर प्रदेश में रैलियां भी शुरू कर दी है. लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसी बीच विदेश यात्रा पर निकल गये. 


जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के एक दिन बाद ही राहुल नए वर्ष से पहले विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता फिलहाल कुछ दिन देश से बाहर ही रहेंगे.


राहुल का विदेश दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में आगामी चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं, जो अगले साल होने वाले हैं. राहुल तीन जनवरी को पंजाब के मोगा जिले में एक पार्टी रैली को संबोधित करने वाले थे, ताकि राज्य में प्रचार शुरू किया जा सके, जहां पार्टी पहले से ही सत्ता में है. हालांकि अब इसे टलने की संभावना है.


बता दें कि राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर अक्सर विरोधी तंज कसते रहते हैं. कई बार देखा गया है कि देश के अंदर महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी मौजूद नहीं होते. अब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता फिर से वैकेशन पर निकल गए हैं. सोशल मीडिया पर उनको लेकर अलग-अलग कमेंट किये जा रहे हैं. ट्विटर पर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स कई तरह के मीम्स भी बना रहे हैं. 


लेकिन राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर उनकी पार्टी ने बचाव किया है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा है कि राहुल गांधी संक्षिप्त निजी दौरे पर हैं. बीजेपी और उनके मीडिया मित्रों को बेवजह अफवाह नहीं फैलानी चाहिए.