ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

ट्रेन में बीफ खाने के शक में बुजुर्ग की पिटाई पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, BJP पर लगाया यह बड़ा आरोप

ट्रेन में बीफ खाने के शक में बुजुर्ग की पिटाई पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, BJP पर लगाया यह बड़ा आरोप

01-Sep-2024 07:21 PM

By First Bihar

DELHI: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के एक 72 साल के बुजुर्ग शख्स के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पिटाई करने वाले युवक बुजुर्ग पर बीफ खाने का आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां ओवैसी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है।


दरअसल, महाराष्ट्र के धुले एक्सप्रेस में बीफ खाने के शक में कुछ लड़कों ने बुजुर्ग शख्स के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष केंद्र सरकार के साथ साथ बीजेपी पर हमलावर हो गया है और जवाब मांग रहा है।


कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर बुजुर्ग शख्स की तस्वीर के साथ साथ एक युवक की भी तस्वीर को शेयर किया है, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी ने बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।


उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है। अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है’। 


राहुल ने आगे लिखा, ‘ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल क़ायम किया जाना चाहिए। भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले- नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे’।