बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल
13-Feb-2021 12:00 PM
DESK : बीजेपी नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा ने संसद में राहुल गांधी के दिए गए बयान को अजीबोगरीब बताया है. पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की 135 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री को ‘‘गद्दार’’ और ‘‘कायर’’ दोनों कह दिया है. पहली बात तो यह है कि राहुल गांधी का हिन्दी ज्ञान मिडिल क्लास से कम का लगता है क्योंकि, मिडिल क्लास के भी बच्चे जानते हैं कि ‘‘गद्दार’’ कौन होता है और ‘‘कायर’’ कौन होता है.
आरके सिन्हा ने कहा कि मैं थोड़ा बताना चाहता हूं कि देश के साथ गद्दारी किसने की और कायरपना का व्यवहार किसने किया. पहली गद्दारी देश के साथ तब हुई जब आजादी के तुरंत बाद जब कश्मीर के राजा हरि सिंह ने कश्मीर को भारत के साथ पूर्ण विलय का प्रस्ताव रखा, उसे अनावश्यक शर्तें रखकर ठुकराया गया, और मात्र न जाने क्यों सिर्फ इस बात की चिंता की गयी कि देश में दो प्रधानमंत्री, दो झंडे और दो संविधान कायम किये जायें. एक व्यक्ति को एक परिवार को संतुष्ट करने के चक्कर में यह सारा काम हुआ. आधा कश्मीर कबाइलियों के नाम पर पाक सेना द्वारा कब्जा होने दिया गया, यह देश के साथ पहली बड़ी गद्दारी थी.
दूसरी गद्दारी और कायरतापूर्ण व्यवाहर तब हुआ, जब तिब्बत को चीन ने हड़पा और हम ‘‘हिन्दी-चीनी भाई-भाई’’ का नारा लगवाते रहे. तीसरी गद्दारी तब हुई जब 1962 में कायरतापूर्ण व्यवहार के कारण सेना को छूट नहीं दी गई और पूरा अक्साईचीन सहित पचासों हजार वर्ग किलोमीटर से ज्यादा भूमि चीन के कब्जे में जाने दिया गया जो आज भी चीन के ही कब्जे में बना हुआ है. एक बड़ी कायरतापूर्ण ऐतिहासिक कार्य तो राहुल गांधी की दादी ने तब किया जब लोकनायक जयप्रकाश नारायण के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए इंदिरा जी ने देशभर के सैकड़ों जगहों पर गोलियां चलवाकर हजारों नवयुवकों की हत्या करवायी, लाखों लोगों को जेल में ठूंसा और रातोरात इमरजेंसी लगा दी.
आरके सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के वंश में ऐसे दर्जनों उदाहरण भरे पड़े हैं. इनके पिताजी ने जब लंका की सरकार ने तमिल आन्दोलनकारियों को कुचलना शुरू किया तो गद्दारी और कायरता की पराकाष्ठा करते हुए अपनी सेना ही तमिल आन्दोलनकारियों को मारने के लिये भेज दी, जो अपने प्रकार का विश्व का पहला उदाहरण है जिसमें हजारों तमिल भाई भी मारे गये और हजारों भारतीय सैनिक भी मारे गये. गद्दारी और कायरता के वंश में पले-बढ़े राहुल जी इस प्रकार की बेतुकी बातें करना बंद करें.