बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
19-Mar-2022 08:34 AM
DESK: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर कुछ महीने पहले 'महारानी' नाम से वेब सीरीज बनी थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भोजपुरी फिल्म 'लालटेन' बनकर तैयार है।
जैसा की आपकों मालूम होगा कि लालू यादव की पार्टी आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन है। भोजपुरी में लालटेन नाम से बनी फिल्म का अब तो ट्रेलर भी बनकर तैयार हो गया है। इस फिल्म में लालू प्रसाद यादव का किरदार यश कुमार ने निभाया है जबकि राबड़ी देवी की भूमिका में स्मृति सिन्हा दिखेंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर धीरू यादव और प्रोड्यूसर सुमन वर्मा हैं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के फैंस बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी हैं। उम्मीद है कि जब उन्हें इस फिल्म की जानकारी होगी तो इस फिल्म को देखने के लिए उनकी भी उत्सुकता बढ़ेगी। यही नहीं लालू के राजनीतिक विरोधी को भी इस फिल्म का इंतजार रहेगा। बता दें कि लालू-राबड़ी रीयल लाइफ में भी ठेठ भोजपुरी बोलते हैं और लालटेन फिल्म भी भोजपुरी में बनाई गयी है। भोजपुरी भाषियों को भी यह फिल्म अपनी ओर आकर्षित करेगी।
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी पर कुछ महीने पहले महारानी नाम से एक वेब सीरीज बनी थी। जो रिलीज होते ही विवाद में आया था। अब लालटेन पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे लालू प्रसाद मास लीडर बने। उनके छात्र राजनीति को भी इस फिल्म में दर्शाया गया है। लालू यादव का किरदार यश कुमार ने निभाया है उन्होंने कहा कि मैंने लालू प्रसाद के किरदार में डूबने की पूरी कोशिश की है। इसमें बहुत मुश्किल नहीं हुई। मैं दिन-रात सिनेमा ही जीता हूं शायद इसलिए भी मैं यह किरदार बखूबी निभा पाया हूं। बाकी दर्शक तय करेंगे।
