ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच

Home / news / राबड़ी देवी के सामने तेजप्रताप ने किया तेजस्वी को नेता मानने से इंकार,...

राबड़ी देवी के सामने तेजप्रताप ने किया तेजस्वी को नेता मानने से इंकार, कहा - अभी तय नहीं हुआ है महागठबंधन के नेता का नाम

23-Sep-2019 07:54 PM

PATNA : तेजस्वी को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाने पर आमदा लालू प्रसाद यादव के घर में ही फूट पड़ गयी है. लालू-राबड़ी के बडे बेटे तेजप्रताप यादव ने ही तेजस्वी को महागठबंधन का नेता मानने से इंकार कर दिया है. तेजप्रताप यादव ने कहा है कि समय आने पर नेता का चुनाव होगा. तेजप्रताप यादव जिस वक्त मीडिया को ये बयान दे रहे थे उस वक्त वे अपनी मां राबड़ी देवी से वीडियो कॉल में बात कर रहे थे. यानि उनके बयान को राबड़ी देवी भी सुन रही थीं. 

तेजप्रताप का बयान
तेजप्रताप ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन का नेता कौन होगा ये महागठबंधन के सीनियर नेता मिलकर तय करेंगे. समय आने पर महागठबंधन के नेता का चुनाव होगा. तेजप्रताप यादव का ये बयान लालू के घर की कहानी कह गया. तेजप्रताप यादव जिस वक्त मीडिया को ये बयान दे रहे थे उसी वक्त उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी को वीडियो कॉल लगा रखा था. यानि जो वे बोल रहे थे उसे उनकी मां राबड़ी देवी भी सुन रही थीं.

तेजप्रताप के बयान से तेजस्वी को झटका
दरअसल राजद ने जी तोड़ कोशिश की है कि बिहार में महागठबंधन तेजस्वी यादव को अपना नेता मान ले लेकिन महागठबंधन  के घटक दलों में एक राय नहीं बन सकी. अब तेजप्रताप यादव ही कह रहे हैं कि महागठबंधन के नेता तय करेंगे कि कौन उनका चेहरा होगा तो मतलब साफ है. दरअसल कांग्रेस खुल कर कह चुकी है कि महागठबंधन का नेता कौन होगा ये अभी तय नहीं है. वहीं मांझी भी तेजस्वी को महागठबंधन का नेता या मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानने से इंकार कर चुके हैं. जबकि राजद नेताओं ने बार-बार कहा है कि नेता तो तेजस्वी ही हैं जिन्हें महागठबंधन में रहना है वो रहें जिन्हें जाना है चले जायें.