Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
01-Oct-2022 01:30 PM
BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिस पुलिस कर्मी की ड्यूटी रात्रि गश्ती की लगी थी वहीं पुलिस रात में चोरी करती दिखी। मामला भागलपुर के ढोलबच्चा इलाके की है जहां पेट्रोलिंग ड्यूटी पर निकले पुलिस कर्मियों ने एक घर के बाहर गाड़ी रोकी और वहां रखे टेबल फैन को लेकर नौ दो ग्यारह हो गये।
पुलिसकर्मियों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। मामला 26 सितंबर का बताया जा रहा है। सुबह जब घर के मालिक सुबोध चौधरी ने पंखा नहीं देखा तो हैरान रह गये। आसपास के लोगों से उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की लेकिन पंखे का पता नहीं चल सका। जिसके बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को सुबोध ने जब खंगाला तब जो कुछ स्कीन पर नजर आया उसे देखकर घर के पूरे सदस्य हैरान रह गये।
सुबोध ने सीसीटीवी फुटेज को अपने मोबाइल में सेव किया और उसे लेकर थाने पहुंच गया। जब उसने पुलिस वालों से सवाल जवाब किया तब पुलिस कर्मियों ने उसे थाने से भगा दिया कहा कि कोई पंखा लेकर वे नहीं आए हैं। पुलिसकर्मियों ने सुबोध चौधरी के आरोप को गलत बताया। लेकिन जब सुबोध चौधरी ने मोबाइल में सेव किये फुटेज को दिखाया तो पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। चोरी की करतूत कैमरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये।
मामला तूल पकड़ता देख पुलिसकर्मियों ने थाने बुलाकर सुबोध को पंखा वापस किया। सीसीटीवी में यह साफ नजर आ रहा है कि गश्ती टीम ने पंखा चोरी की है। हालांकि ढोलबज्जा थाने के प्रभारी प्रभात का कहना है कि गश्ती के दौरान पंखा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था जिसे पुलिसकर्मी उठाकर अपने साथ थाने लेकर पहुंचे थे। पंखा लाने से पहले घर का दरवाजा पुलिसकर्मियों ने खटखटाया था लेकिन घर से कोई बाहर नहीं निकला जिसके कारण पुलिसकर्मियों ने पंखा गाड़ी में रखा और थाने ले आए।
फिलहाल पंखे को वापस कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्यशैली की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। पुलिस की इस रवैय्ये से इलाके के लोग भी हैरान है। चर्चा यह है कि यदि सीसीटीवी में पुलिस की तस्वीर नहीं कैद हुई होती तो पता भी नहीं चलता कि पंखा चोरी करने वाला कौन है? अब देखना होगा कि इन पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।