बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
08-Sep-2023 10:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। यह घटना जिले के दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन के पास की है। इस घटना में मृतका की पहचान पटना के रामकृष्ण नगर निवासी अजीत कुमार की पत्नी चित्रलेखा देवी के रूप में हुई है।
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। मृतक चित्रलेखा देवी पटना जिले के दुल्हिनबाजार प्रखंड के राजीपुर गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रचार के रूप मे तैनात थी। यह प्रतिदिन की तरह पटना से लोकल ट्रेन से बिहटा स्टेशन आ कर सवारी गाड़ी से दुल्हिनबाजार जाती थी।
इसके बाद अब आज शुक्रवार की सुबह भी पटना से लोकल पैसेंजर ट्रेन से उतरकर वो सवारी गाड़ी पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान अप मेल लाइन पर अचानक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला की दो बेटी है और पति भी शिक्षक थे, जो अब सेवानिवृत होकर घर पर रहते हैं। घटना की पुष्टि बिहटा जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। मृतका के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इधर, इस घटना को लेकर बिहटा जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि - ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला शिक्षिका की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचनाओं दे दी गई है। जांच के क्रम में पता चला कि महिला शिक्षिका दुल्हिनबाजार प्रखंड के राजीपुर गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में ड्यूटी करने प्रतिदिन जाती थी।