ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल

राजधानी में आधे घंटे के अंदर दो मर्डर, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया पूरा इलाका

राजधानी में आधे घंटे के अंदर दो मर्डर, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया पूरा इलाका

01-Nov-2023 09:28 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। यहां बेखौफ अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर  दो लोगों की गोली मारकर हत्या।


दरअसल, पटना सिटी में महज आधे घंटे के भीतर दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। इसके बाद लोगों में खौफ का माहौल है। दोनों ही वारदातें आलमगंज थाने इलाके में रात 12 से साढ़े 12 बजे के बीच हुई। आधी रात में हुई दो हत्याओं से पुलिस गश्ती और उसकी कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बड़ी पटनदेवी के पास हरि लाल की गली में मंगलवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं।


वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो हुई थी। तभी जेल से छूटे एक अपराधी ने फायरिंग शुरु की दी। जिसके चपेट में आकर 70 वर्षीय मिस्त्री शिवनाथ शर्मा की मौत हो गई, जबकि गोली से जख्मी हुए दो युवकों को पीएमसीएच भेजा गया है।


उधर, दूसरी वारदात जल्ला रोड में हुई। यहां एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। करीब पच्चीस वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना के पीछे का मकसद क्या है यह साफ़ नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ बताया जा सकता है।