Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
03-Aug-2022 03:20 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय चतुर्थ के दीक्षांत समारोह के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, परीक्षा में देरी और सेशन लेट होने के कारण स्टूडेंट्स का गुस्सा फुट गया है और उन्होंने राज्यपाल के कार्यक्रम के बीच ही हंगामा शुरू कर दिया।
छात्रों के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्टूडेंट्स की भगदड़ देखने को मिल रही है। वहीं, छात्रों के पीछे पुलिस भी दौड़ रहे हैं और उन्हें जबरदस्ती बाहर निकाल रहे हैं। इस दौरान छात्रों का आक्रोश चरम पर दिख रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि पूरे बिहार के विश्वविद्यालय को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल भ्रष्टाचारियों को नियुक्त करती है और हमें लूटने का काम किया जा रहा है।
इसी दौरान पुलिसवाले जबरन छात्र का मुंह भी बंद करते दिखती है। इसके बावजूद छात्रों ने कई मांग को लेकर आवाज़ उठाई और सरकार को घेरने का काम किया। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्ट अफसरों को हटाने की मांग की।
आपको बता दें, आज यानी बुधवार को भूपेन्द्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय, मधेपुरा का चतुर्थ दीक्षांत समारोह है। इस समारोह में राज्यपाल फागू चौहान मुख्य अतिथि- सह-अध्यक्ष थे। वहीं, बिहार सरकार के ऊर्जा और योजना और विकास विभाग के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा और संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल रहे।