ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / भाभी के प्यार में पागल युवक ने भागने का प्लान किया सेट, मना...

भाभी के प्यार में पागल युवक ने भागने का प्लान किया सेट, मना करे पर प्रेमिका के घर में ही की खुदकुशी

12-May-2020 08:14 AM

KAIMUR : दो बच्चों की मां और रिश्ते में भाभी के प्रेम प्रसंग में युवक इतना पागल हो गया कि भागने का पूरा प्लान बना डाला. लेकिन ऐन वक्त पर उसकी भाभी ने बच्चों का हवाला देकर भागने से इंकार कर दिया. जिसके बाद प्रेम में पागल युवक ने भाभी के घर में ही फांसी लगाकर दी जान. मृत युवक के परिजनों ने महिला समेंत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार भी कर लिया. जिसके बाद सभी को जांच में निर्दोष पाते हुए  एसपी के आदेश के बाद छोड़ दिया गया. 

पूरा मामला कैमूर  के कुदरा थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव का है.  रोहतास के दरीगांव का रहने वाला युवक मनीष लंबे समय से अपने ननिहाल बलीपुर गांव में ही रह रहा  था. इसी दौरान युवक को गांव में ही रहने वाली रिश्ते की एक  भाभी से प्यार हो गया.  महिला का दो बच्चा भी है. पति बाहर कमाता है. प्यार में पागल युवक महिला पर भागने का दवाब बनाने लगा. लेकिन महिला ने बच्चों का हवाला देकर भागने से इंकार कर दिया. 

जिसके बाद   युवक ने उसी के घर में फांसी लगाकर जान दे दी. गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को महिला  के घर से बरामद कर लिया. मृतक के  गले में निशान था. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने महिला समेत  5 लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एसपी ने जांच में निर्दोष पाते हुए सभी को छोड़ दिया.

इस बारे में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया मृतक का अवैध संबंध गांव में ही रिश्ते में लगने वाली भाभी से था. उसने महिला को भगाने के लिए कई बार कोशिश की, लेकिन जब महिला जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसंधान में और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आत्महत्या की पुष्टि हुई है. जिस कारण सभी को छोड़ा गया.