Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
17-Jan-2024 02:38 PM
By First Bihar
DARBHANGA: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जब किसी को प्यार होता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कोई सुनाई ही देता है। कब किस पर दिल आ जाये यह कहना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के दरभंगा जिले में सामने आया है जहां एक महिला सिपाही के पति से बीपीएससी पास शिक्षिका को प्यार हो गया।
बात यहां तक पहुंच गयी कि बीपीएससी शिक्षिका अब उसके साथ रहने की जिद्द पर अड़ गयी और महिला सिपाही के पति और वो दोनों घर से फरार हो गये। जिसके बाद महिला सिपाही ने जब अपने पति को फोन किया तो वह तलाक मांगने लगा। कहने लगा कि बाकि जिन्दगी बीपीएससी पास टीचर के साथ गुजारेंगे। पति के इतना कहते ही वह लहेरियासराय थाने पहुंच गयी। महिला सिपाही ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि दो साल की बेटी और पति के साथ वह सैदनगर इलाके में रेंट पर खुशी पूर्वक रहती थी।
वाराणसी की रहने वाली महिला सिपाही के गांव की एक लड़की बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा देने आई थी। वह उसी के घर पर ठहरी हुई थी। महिला सिपाही के घर पर रहकर परीक्षा दी और बीपीएससी टीचर बन गयी और मध्य विद्यालय में उसकी दरभंगा में ही तैनाती हो गयी। वह महिला सिपाही के घर पर पिछले एक महीने से रह रही थी। इसी दौरान बीपीएससी पास महिला टीचर को महिला सिपाही के पति से प्यार हो गया। जिसके बाद पति के साथ-साथ महिला टीचर भी अचानक गायब हो गयी।
जब महिला सिपाही ने पति को फोन लगाया तो पति ने कहा कि अब वो महिला टीचर के साथ ही रहेंगे। वो अपना दिल दे बैठे हैं अब पत्नी बनाना चाहते हैं। इसलिए पति ने कहा कि तुम जल्द से जल्द मुझे तलाक दे दो हम इस महिला के साथ बाकि जिन्दगी गुजारेंगे। महिला सिपाही ने बताया कि शिक्षिका और उसके पिता भी तलाक देने की धमकी दे रहे है।
ऐसे में दो साल की बेटी को लेकर वो कहां भटकेगी। दो साल की बेटी होने के बाद तलाक की बात कही जा रही है जो कही से भी उचित नहीं है। उसका कहना है अपने घर में गांव की लड़की को आश्रय देने की सजा इस तरह मिलेगी कभी सोचा भी नहीं था कि जिसको घर में रखे वही घर को बर्बाद कर देगी। महिला सिपाही की शिकायत के बाद लहेरियासराय थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं।