Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
26-Aug-2023 07:52 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा में प्राइवेट नर्सिंग होम के झोलाछाप डॉक्टरों की करतूत एक बार फिर से सामने आई है। जहां इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद लाश को रेफर कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि मौत के बाद जबरन एम्बुलेंस बुलाकर मृत महिला को बगहा से बेतिया भेजने की कोशिश की गयी।
प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कहा कि मरीज को जल्दी बेतिया अस्पताल ले जाएं सब ठीक हो जाएगा। लेकिन आश्चर्य की बात है कि एम्बुलेंस में ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी डॉक्टर और नर्सिंग होम के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
मृतका की पहचान कैलाश नगर निवासी सोहन तुरहा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई। मृतका के देवर सुनील ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद वो अपनी भाभी को लेकर बगहा पीएचसी पहुंचे थे। जहां पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। पीएचसी की नर्स ने परिजनों से कहा कि जितनी जल्दी हो सका मरीज को संजीवनी हेल्थ केयर में ले जाईए। परिजन महिला को लेकर संजीवनी हेल्थ केयर पहुंचे जहां महिला का इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान ही रात में महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर ने बेतिया रेफर कर दिया।
महिला को जब रेफर किया गया तब जच्चा और बच्चा की सांसें बंद थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने मुर्दे को इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। झोलाछाप डॉक्टर की इस करतूत से परिजन आक्रोशित हो गये। उन्होंने नर्सिंग होम के मालिक और डॉक्टरों से मिलने की बात कही लेकिन उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गये। जहां शव का दाह-संस्कार किया गया।