ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Purvi Champaran News: बिहार विधानसभा की याचिका समिति ने अस्पताल का किया निरीक्षण, गड़बड़ी देख डॉक्टरों की लगाई क्लास

24-Sep-2024 02:34 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार विधानसभा की याचिका समिति की टीम दो दिवसीय दौरे पर पूर्वी चंपारण पहुंची। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सदर अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने गड़बड़ी देखकर डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई।


याचिका समिति के अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, सदस्य विधायक पवन जायसवाल और श्याम बाबू यादव ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मारीज और उनके परिजनों ने कई तरह के शिकायत की। जिसको लेकर टीम की नाराजगी दिखी। निरीक्षण के क्रम में याचिका समिति की टीम ने इमरजेंसी वार्ड, मातृत्व वार्ड, ओपीडी सहित कई विभागों का निरीक्षण किया।


इस दौरान अस्पताल में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर बहाली, टेंडर में अनियमियता, कोविड के दौरान प्राइवेट अस्पतालों में लोगों की हुई मौत के आंकड़े, दवा की आपूर्ति के बावजूद मरीजों को दवा नहीं मिलना, एम्बुलेंस के परिचालन में घोर अनियमितता सामने आई है।


इस पूरे मामले पर समिति के सदस्य विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी समिति के द्वारा विधानसभा और विभाग से जुड़े सचिव को दी जाएगी ताकि आगे की कार्यवाई हो सके।